निम्बाहेड़ा में 16 अगस्त, रविवार को आयोजित होने वाले अटल स्मृति गौरव समारोह को लेकर भाजपा संगठन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने की रणनीति तय की गई।

बैठक का आयोजन पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। तीनों नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को कार्यक्रम से जोड़ने और समारोह को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।



बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि 16 अगस्त को निम्बाहेड़ा में आयोजित होने वाला अटल स्मृति गौरव समारोह क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निम्बाहेड़ा आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक महिलाओं एवं आमजन को कार्यक्रम से जोड़ें और समारोह में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने कहा कि अटल स्मृति गौरव समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना है। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि 16 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर नगर भाजपा एवं सभी मोर्चों के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित आगमन को लेकर निम्बाहेड़ा सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वार्ड एवं बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से अटल स्मृति गौरव समारोह को भव्य एवं सफल बनाया जाएगा।

बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा ममता शारदा एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा सोनी मंचासीन रहीं। बैठक का संचालन भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की सुमित्रा सोनी, रेखा रानी तिवारी, रेखा प्रजापत, लक्ष्मी कोठारी, शिल्पा बोड़ाना, रेखा वसिटा, सीता मोरवाल, लीला कुमावत, प्रीति आचार्य, सीता पाराशर, सोनू गौड़, लीला भाटी, दिव्या ओटवानी, रविंदर कौर, प्रमिला त्रिपाठी, सपना वैष्णव, हंसा पटेल, नीलू माली, मनीषा मोदी, अंजू शर्मा, राजकुमारी कुमावत, अरुणा राजपूत, मोना अग्रवाल, ईशा जैसवानी, सुशीला, रिंकी लड्ढा, हंसा पटेल, स्वाति शर्मा, मंजू शर्मा, पूजा जैन, रानू बजाज एवं रेखा माली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने 16 अगस्त को आयोजित होने वाले अटल स्मृति गौरव समारोह को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Updated On
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story