बिनोता में स्वीप संगोष्ठी में मतदाता जागरूकता का संदेश, दिलाई मतदान की शपथ
बिनोता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप संगोष्ठी आयोजित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। 8 व 9 अक्टूबर के विशेष अभियान में फार्म 6 से नाम जुड़वाने और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

तस्वीर में बिनोता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता संगोष्ठी के दौरान उपस्थित विद्यार्थी और कार्मिक नजर आ रहे हैं।
निम्बाहेड़ा। बिनोता में मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप संगोष्ठी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में किया गया। इसमें कस्बे के राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी, कार्मिक और प्रबुद्धजन मौजूद रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर हीरालाल लुहार ने की। मुख्य वक्ता मतदाता साक्षरता क्लब के प्रभारी उप प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह शक्तावत रहे। विशिष्ट अतिथि व्याख्याता राधेश्याम शर्मा रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में ईएलसी क्लब की हैड गर्ल पायल मीणा, हैड बॉय दक्ष कुमावत, दिव्या चपलोत, ज्योति मुणेत, विकास प्रजापत और अनिल डांगी रहे।
क्लब प्रभारी देवेन्द्र सिंह शक्तावत ने मतदाता जागरूकता के तहत अपने मताधिकार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष या अधिक उम्र के व्यक्ति का नाम यदि मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है तो वह फार्म 6 भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकता है। 8 व 9 अक्टूबर को नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मतदान की प्रक्रिया को बारीकी से समझाते हुए अपने वोट का महत्व समझने और मतदान अवश्य करने का संदेश दिया गया। शक्तावत ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलवाई।
प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने ईएलसी के महत्व को समझाया। उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं को अपने मत के महत्व और लोकतंत्र में मत की भूमिका की जानकारी दी। ईवीएम व मतपेटी से मतदान करने की प्रक्रिया भी सूक्ष्मता से बताई गई। मतदान के समय पहचान के लिए मूल दस्तावेज ईपीक मतदाता परिचय पत्र के बारे में जानकारी दी गई। इसके अभाव में मतदाता की पहचान के लिए अधिकृत फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों के बारे में भी बताया गया।
संगोष्ठी में शत प्रतिशत मतदान करने और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। साथ ही बताया गया कि हमारा मत गोपनीय है। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं है तो मतदान नहीं किया जा सकेगा, इसलिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाना आवश्यक है।
संगोष्ठी में स्थानीय विद्यालय, महात्मा गांधी विद्यालय, बाल ज्योति उप्रावि और कीड्स हैवन उप्रावि के कार्मिक कन्हैया लाल मीणा, वर्षा शर्मा, लविशा गर्ग, बुधराज भंवरिया, प्रहलाद वैष्णव, भंवरलाल मेघवाल, अनुसुइया धाकड़, विक्रम सिंह चौहान, राजेन्द्र वैष्णव, राजलक्ष्मी कुमावत, अन्तिम बाला कुमावत, जसवंत वैष्णव, बद्रीलाल शर्मा, राकेश भारद्वाज, मनोहरलाल गर्ग, हेमलता कुमावत और आरती गौड़ सहित विद्यार्थी व कार्मिक मौजूद रहे। आभार व्याख्याता राधेश्याम शर्मा ने जताया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
