निंबाहेड़ा 07 फरवरी, 2026: तृतीय उदय खेल महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को अत्यंत उत्साह, रोमांच एवं अनुकरणीय खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला ऐतिहासिक खेल महोत्सव सिद्ध हुआ।


316 टीमों और 4424 खिलाड़ियों की रिकॉर्डतोड़ सहभागिता

दस दिनों तक चले इस विशाल आयोजन में कुल 316 टीमों के 4424 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना को प्रोत्साहित किया।





रोमांचक फाइनल में गागरोल छोटीसादड़ी बनी विजेता

  • क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निंबाहेड़ा के खेल मैदान पर रठांजना निंबाहेड़ा एवं गागरोल छोटीसादड़ी की टीमों के मध्य खेला गया।
  • अंतिम क्षणों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराणा प्रताप क्लब, गागरोल छोटीसादड़ी की टीम विजेता बनी, जबकि बालाजी क्रिकेट क्लब, रठांजना निंबाहेड़ा की टीम उपविजेता रही।
  • फाइनल मैच ने दर्शकों को अंत तक अपनी सीटों से बांधे रखा।




अतिथियों के आगमन से गूंज उठा खेल मैदान

फाइनल मुकाबले के अवसर पर राजस्थान प्रदेश एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक चौधरी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। दोनों अतिथियों का आयोजकों, खेलप्रेमियों एवं युवाओं द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान

फाइनल मुकाबले के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उदयलाल आंजना एवं अभिषेक चौधरी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि "खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं और इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।"

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोहरलाल आंजना, पूरण आंजना, सुभाषचंद्र शारदा, विक्रम आंजना, गोपाल आंजना, पुरुषोत्तम झंवर, सम्पत लाल धाकड़, भोपराज टांक, रवि प्रकाश सोनी, अमृत बंडी, मुकेश जाट, पारस जैन बोराव, वंदना शर्मा, जसोदा पुरोहित, परमेश्वर जाट, रवींद्र सिंह राणावत, प्रिंस बाबेल, नरेंद्र पुरोहित, शंकर जाट, राजेंद्र खोईवाल, वर्दीचंद आंजना, गोवर्धनलाल आंजना, मेहबूब खान पीथलवड़ी, बब्बू खान अम्बावली, मनोज पारख, गोपाल जाट, नुसरत खान, किशनलाल आंजना गोमाना, गोविंद कुमावत, पिंकेश जैन, विक्रम अहीर, सूर्यप्रकाश सोलंकी, आज़ाद बापू, जीवन आंजना सहित निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।




निर्णायकों एवं आयोजकों का सम्मान

दस दिवसीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले जगदीश समदानी, सोहनलाल मेघवाल, खुर्शीद अली खान, भगवानलाल मेघवाल, राधेश्याम तेली, लोकेश बुनकर, धनराज सोलंकी, रतनलाल खटीक एवं शांतिलाल खटीक का आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया।

युवा शक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता

इस अवसर पर जसवंत सिंह आंजना, बलवंत जाट, रोमिल चौधरी, गुलाब धाकड़, विक्रम अहीर, पिंकेश जैन, गजेंद्र पालीवाल, दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादोन, नितेश आंजना, कन्हैयालाल धाकड़, साजन सोनी, मुकेश धाकड़, संजय उपाध्यक्ष, आशीष टांक, गणपत आंजना, उबैद खान, समरथ रैगर, आदित्य पहाड़िया, विकास धाकड़ संतोषपुरिया, आशुतोष टांक सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





खेल भावना और भाईचारे का जीवंत उदाहरण

संपूर्ण आयोजन खेल भावना, अनुशासन, भाईचारे एवं युवा उत्साह का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा। कार्यक्रम में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी एवं मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story