निकुंभ में 29 अगस्त से तीन दिवसीय निःशुल्क ध्यान योग व एक्यूप्रेशर शिविर
निकुंभ के समता भवन में 29 से 31 अगस्त तक निःशुल्क ध्यान योग एवं एक्यूप्रेशर शिविर होगा, जिसमें दो सत्रों में सेवाएं दी जाएंगी।

आचार्य श्री नानेश ध्यान केंद्र उदयपुर के तत्वावधान में निकुंभ कस्बे के समता भवन में तीन दिवसीय निःशुल्क समीक्षण ध्यान योग एवं एक्यूप्रेशर शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन 29 अगस्त शनिवार से 31 अगस्त सोमवार तक होगा।
साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष महावीर कुमार मेहता ने बताया कि प्रशिक्षित योग शिक्षक डॉ. सत्य नारायण शर्मा की देखरेख में प्रतिदिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 6.30 से 8 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे तक होने वाले इन सत्रों में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक विकास के साधन समीक्षण ध्यान योग एवं एक्यूप्रेशर परामर्श और थेरेपी की सेवाएं संघ के सहयोग से निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
संघ के मंत्री सुरेश कुमार सहलोत, समता युवा संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सहलोत, मंत्री प्रदीप जैन, समता महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू देवी सहलोत एवं महिला मंत्री सरोज देवी तथा श्री राम सत्संग सेवा परिषद के अध्यक्ष प्रेम सिंह सिसोदिया ने आमजन से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का विनम्र आग्रह किया है।
उन्होंने नियमित श्रावकों सहित आमजन से समता भवन में शासन दीपक निश्चल मुनि मसा के प्रतिदिन होने वाले प्रवचन, दर्शन, वंदन एवं मंगल पाठ के साथ-साथ इस बहुआयामी समीक्षण ध्यान केंद्र एवं एक्यूप्रेशर शिविर में सहभागिता करने की अपील की है। शिविर में स्वास्थ्य, ध्यान और आध्यात्मिक विकास से जुड़ी निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
