निकुंभ के प्राचीन गणेश मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर हवन-यज्ञ, महाप्रसाद वितरण
निकुंभ के प्राचीन गणेश मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर अखंड ज्योति की संपूर्णाहुति के साथ हवन, पूजा-अर्चना और महाप्रसाद वितरण हुआ।

तस्वीर में बड़ी सादड़ी में श्री नालेश्वर महादेव समिति की बैठक और अनुष्ठान का दृश्य दिखाई दे रहा है।
बड़ी सादड़ी के निकुंभ कस्बे में गणेश दरवाजा स्थित ग्वालियर रियासत कालीन प्राचीन गणेश मंदिर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रावण मास में प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति की संपूर्णाहुति के निमित्त हवन, पूजा-अर्चना और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
मंदिर कमेटी के मांगीलाल पुरोहित ने बताया कि श्री राम सत्संग सेवा परिषद के अध्यक्ष प्रेम सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में लाभार्थी उदय सिंह गोपाल सिंह सिसोदिया परिवार की ओर से भगवान गणेश का पुष्प श्रृंगार किया गया। इसके बाद पंडित जमनालाल मेनारिया ने विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना करवाई।
मंदिर कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में देवी-देवताओं के नाम से घृत-सांकल्य एवं हवन समिधा समर्पित कर आहुतियां दी गईं। इसके साथ ही भगवान गणेश को नैवेद्य अर्पण किया गया।
आयोजन में भेरूलाल सुथार, ओंकार लाल पुरोहित, बंशी लाल माली, सवाई लाल मेनारिया, हनुमान मंदिर पुजारी अशोक दास वैष्णव, उंकार लाल, प्रहलाद सुथार, रोड़ी लाल, नंदलाल सालवी, बंसीलाल गायरी और दिनेश माली उपस्थित रहे। मंदिर पुजारी कोमल दास वैष्णव ने कपूर आरती एवं पूजा-अर्चना कर अतिथियों का तिलक-वंदन किया।
भगवान गणेश को बाल भोग अर्पण करने के बाद श्रद्धालु भक्तों ने विश्व शांति की कामना की। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के जयकारों के साथ दीप विसर्जन किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। आयोजन के समापन पर महाप्रसाद वितरण किया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
