निकुम्भ में वित्तीय जागरूकता शिविर, 13 लोग बीमा से जुड़े और 10 की KYC पूरी
बड़ीसादड़ी के निकुम्भ में वित्तीय जागरूकता एवं KYC शिविर में 13 लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और 9 को जीवन ज्योति योजना से जोड़ा गया। 10 लोगों की KYC पूरी हुई और दो ने डिजिटल बैंकिंग अपनाई।

निकुम्भ में आयोजित वित्तीय जागरूकता शिविर के दौरान टेबल पर लैपटॉप के साथ बैठे लोग और ग्रामीण।
निकुम्भ में भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग की ओर से संचालित मनीवाइज परियोजना के तहत मंगलवार को गुर्जर मोहल्ला निकुम्भ में केवाईसी एवं वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बैंकिंग योजनाओं के साथ साइबर ठगी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई।
शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी संचालक प्रहलाद माली ने बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 13 लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा 9 लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा गया। वहीं 10 लोगों की केवायसी प्रक्रिया पूरी की गई और दो लोगों को डिजिटल बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया।
क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित वित्तीय साक्षरता केंद्र बड़ीसादड़ी के सेंटर मैनेजर सोहनलाल मीणा ने बैंकिंग लोकपाल, साइबर फ्रॉड से बचाव, बचत एवं अन्य बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने तथा बैंकिंग लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी।
शिविर में ताराचंद गुर्जर, रामचंद्र खटीक, रियाज फिरोज, राधेश्याम गुर्जर सहित महिला-पुरुषों ने भाग लिया। अंत में सभी ने शिविर के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से बीमा, केवाईसी और डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी के साथ साइबर ठगी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
