श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के तत्वाधान में निकुंभ स्थित श्री चंदा माता मंदिर परिसर में 291वां साप्ताहिक भक्ति सत्संग श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। सत्संग में मातारानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

विभिन्न गांवों से पहुंचे भजन गायकों ने माता रानी के भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ गायक विष्णु लाल बड़ीसादड़ी ने गणेश वंदना के साथ किया। श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि यह भक्ति सत्संग ग्राम बिलड़ी निवासी लच्छी राम, जमुना बाई, अक्षय कुमार जाट दकतावत परिवार द्वारा परिवार में शुभ मंगल कामना एवं माता रानी के आशीर्वाद प्राप्ति के उपलक्ष में आयोजित करवाया गया।

इस अवसर पर लाभार्थी परिवार को यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से माता रानी की छवि भेंट की गई। सत्संग परिषद की ओर से लाभार्थी परिवार का अभिनंदन भी किया गया।

सत्संग में भजन प्रवाहक रोडमल काकाश्री, पुजारी सुरेश दास वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, ममता जैन, ललिता कुमावत मिन्नाणा, कौशल्या सुथार पीन्ड, गिरधारी गंधर्व, कैलाश मेनारिया भाटोली, जमनालाल, नानालाल और प्रकाश कुमावत ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान दिव्य मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण में सत्संग परिषद के सदस्यों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया। मुख्य अतिथि चमत्कारी शनि देव बाड़ी निंबाहेड़ा के संत नागेश महाराज के सानिध्य में अध्यक्ष भंवरलाल सुथार सहित मंदिर मंडल कार्यकारिणी एवं बाड़ी सत्संग मंडल के सदस्यों ने माता रानी की दिव्य मंगल आरती एवं पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम के समापन पर सत्संग परिषद के संरक्षक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदकिशोर लोहार ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत व्यवस्था सहयोगी शौकीन पोरवाल, चंद्रप्रकाश पालीवाल, रमेश कुमार कर्मठ, प्रहलाद सुथार, सुनील सहलोत और विमल पोरवाल ने किया। भक्ति और आस्था से जुड़े इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story