बड़ी सादड़ी। निकुंभ कस्बे में पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध चंदा माता मंदिर परिसर में आयोजित साप्ताहिक भक्ति सत्संग में माता रानी की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। ‘तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है’ और ‘दे-दे थोड़ा प्यार मैया, तेरा क्या घट जाएगा, यह बालक भी तिर जाएगा’ जैसे भजनों की प्रस्तुतियों पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्त नाचते-गाते नजर आए।

सत्संग परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि 299वां साप्ताहिक भक्ति सत्संग उदय सिंह और गोपाल सिंह सिसोदिया परिवार, निकुंभ की ओर से परिवार में मंगल मनोकामना पूर्ति के लिए आयोजित करवाया गया। भजन प्रवाहक रोड मल खाबिया, भारत सिंह राठौड़, दुर्गा शंकर, गिरधारी गंधर्व, ललिता कुमावत, ममता जैन और कौशल्या सुथार ने माता रानी की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से लाभार्थी परिवार को माता रानी की छवि भेंट की गई। सत्संग परिषद की ओर से लाभार्थी परिवार का अभिनंदन किया गया। दिव्य मंगल आरती में लाभार्थी परिवार और उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने बारी-बारी से माता रानी की महाआरती कर धर्म लाभ लिया।

प्रबंधन समिति प्रभारी रमेश कुमार कर्मठ तथा सहयोगी सदस्य किशन लाल लोहार, सुनील कुमार सोनी, सागरमल सुथार, देवेंद्र कुमावत, नंदलाल गुर्जर, हंसराज पितलिया, प्रहलाद सुथार, मनीष पोरवाल, सुनील आयुष सहलोत और देवीलाल सुथार ने प्रसाद वितरण एवं दिव्य मंगल आरती के आयोजन की व्यवस्था में सहयोग दिया। लाभार्थी परिवार के चंद्रभान सिंह देवड़ा ने आभार जताया।

सत्संग में आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। संरक्षक राजमल दरबार और बंशीलाल लोहार ने बाहर के गांवों से आने वाले श्रद्धालु भक्तों से प्रत्येक भक्ति सत्संग में उपस्थित रहकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story