निकुंभ कस्बे की पहाड़ी पर स्थित श्री चंदा माता मंदिर पर 294वें साप्ताहिक भक्ति सत्संग का आयोजन हुआ। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु भक्त सत्संग में शामिल हुए। नन्नाणा निवासी लाभार्थी सत्यनारायण, ओम प्रकाश कन्हैयालाल, पियूष, अनिश, गुंजन एवं समस्त प्रजापत परिवार ने परिवार में मंगल कामना और माता रानी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस सत्संग का आयोजन करवाया।

परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि सत्संग में ग्राम करौली, मिन्नाणा, बिनोता, बिलडी, बड़ीसादड़ी, ढोरिया, गरदाना और पीन्ड सहित आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से लाभार्थी परिवार को माता रानी की छवि भेंट कर अभिनंदन किया गया। भजन प्रवाहक भारत सिंह बिनोता, ललिता कुमावत, ममता जैन मिन्नाणा, रोडमल काकाश्री और पुजारी सुरेश दास वैष्णव ने माता रानी एवं भोलेनाथ के भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। भजनों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

दिव्य मंगल आरती के पश्चात प्रबंधन समिति प्रभारी रमेश कुमार कर्मठ की उपस्थिति में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नन्नाणा के सत्संग मंडल एवं लाभार्थी परिवार का अतिथि सत्कार समिति के महेश कुमार टांक, यशवंत जैन, नानालाल कुमावत, मोहनलाल खटीक, सुरेश चंद्र अग्रवाल और अनिता कुमावत ने अभिनंदन किया।

अतिथियों का आभार लाभार्थी सत्यनारायण प्रजापत ने जताया। सत्संग में श्रद्धालुओं की सहभागिता और भजन-कीर्तन के साथ श्री चंदा माता मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story