पीएम श्री विद्यालय बड़ी सादड़ी की छात्राओं ने निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया। छात्राओं ने अपने अभिभावकों, दादा-दादी, ताऊ-ताई, माता-पिता, चाचा-चाची, भैया और भाभी सहित सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने और उनका मतदान सुनिश्चित कराने की शपथ ली।

बड़ी सादड़ी में निकाय चुनाव को लेकर स्वीप टीम स्वीप प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत के साथ पीएम श्री विद्यालय बड़ी सादड़ी पहुंची। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जिला कलेक्टर मंजू जाट के निर्देशन में तथा रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के नेतृत्व में स्वीप टीम प्रभारी अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा और स्वीप टीम बड़ी सादड़ी के प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने विद्यालय में छात्राओं का संक्षिप्त सम्मेलन आयोजित किया।

सम्मेलन में बताया गया कि लोकतंत्र के महापर्व निकाय चुनाव के लिए मतदान आगामी 11 सितंबर 2026 को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। स्वीप टीम ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने-अपने अभिभावकों और परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को निकाय चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपनी भूमिका में खरा उतरते हुए लोकतंत्र के महापर्व में ब्रांड एंबेसडर के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी और अपने परिवार के उपरोक्त सभी अभिभावक मतदाताओं का मतदान अवश्य करवाएंगी। छात्राओं ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदान करवाने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम में यूसीओ प्रधानाचार्य रिंकू मीणा, बालू राम मेघवाल, भेरू लाल सालवी, राजेश शर्मा, नरेश गर्ग सहित पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। संस्था प्रधान ने स्वीप टीम की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन के माध्यम से पीएम श्री विद्यालय बड़ी सादड़ी की छात्राओं ने निकाय चुनाव में मतदाता जागरूकता और शत-प्रतिशत मतदान के लिए अपने परिवारों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प दोहराया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story