चित्तौड़गढ़। आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त प्रयास से अटल सामुदायिक भवन, गांधीनगर में शनिवार को निःशुल्क अर्श-भगन्दर आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारम्भ हुआ। इस 10 दिवसीय शिविर में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश झंवर ने की।

शिविर में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुशील शर्मा, भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, अनिल ईनाणी, नवीन पटवारी, राजन माली, गोपाल जाजू और गौरव त्यागी उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह मण्डलोई ने बताया कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग, डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक द्वारा प्रस्तुत किया गया।

विधायक आक्या ने अपने संबोधन में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की वैज्ञानिकता एवं क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा की प्रभावशीलता पर प्रकाश डालते हुए अर्श-भगन्दर रोगियों को इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रमाणिक ने बताया कि जिले सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से अब तक लगभग 900 रोगियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 150 रोगियों का स्क्रीनिंग के बाद शल्य उपचार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शल्य क्रिया का कार्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम डॉ. यादराम गुर्जर, डॉ. उदयभानु और डॉ. किष्किंधा पंकज द्वारा संपन्न किया जाएगा। शिविर में अतिरिक्त रूप से डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. वीरेन्द्र हाड़ा, डॉ. सौरभ सिंह हाड़ा, डॉ. ओमप्रकाश मीणा, डॉ. सरिता ए. कुमार, डॉ. विनोद, डॉ. अमन सैनी, डॉ. मनीष टांक, डॉ. गोपाल लाल धाकड़, डॉ. प्रज्ञा आर्य, डॉ. आलम अली, डॉ. अमीयबाला मोहन्ती और डॉ. गिरीराज धाकड़ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अतिथियों का स्वागत निदेशक डॉ. लवकुश पाराशर, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अनिल सिसोदिया एवं कार्यालय टीम द्वारा किया गया। अंत में, शिविर प्रभारी डॉ. मण्डलोई ने सभी अतिथियों, चिकित्सक टीम और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर को सफल बनाने हेतु जन सहभागिता की अपील की। इस शिविर में आयुर्वेद कम्पाउण्डर एवं नर्सिंग स्टाफ सहित लगभग 48 सदस्यीय चिकित्सा टीम कार्यरत रहेगी। यह निःशुल्क शिविर 13 से 22 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

यह शिविर न केवल अर्श-भगन्दर रोगियों के लिए राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की प्रभावशीलता और विज्ञान आधारित दृष्टिकोण को आमजन तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story