क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर मंगलवार को श्रावण शिवरात्रि तेरस के अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे विभिन्न नदियों एवं कुओं से लाए गए पवित्र जल से भगवान नीलकंठ महादेव के गर्भगृह को जल से भर दिया गया।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठ महादेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने श्रमदान कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

इस अवसर पर अमर सिंह कानोड़ा, पंडित कैलाश चंद्र व्यास, कोमल शर्मा, राजकुमार झवर, मुकेश चौबे, विनीत बाबानी, अर्जुन शर्मा, गौरी शंकर भारद्वाज, प्रकाश डीडवानियां, शाहिद सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विशेष आयोजन के बाद क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश होने से किसानों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के चेहरे खिल उठे। किसानों में फसलों को लेकर उम्मीद जगी, वहीं व्यापारियों एवं आमजन में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।

श्रद्धालुओं ने बारिश को भगवान नीलकंठ महादेव की कृपा बताते हुए क्षेत्र में अच्छी वर्षा और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के बाद हुई बारिश से क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ किसानों और आमजन में भी उत्साह का माहौल बना रहा।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story