काकंरवा, 25 दिसंबर।

चित्तौड़गढ़ में आयोजित सांसद खेल एवं स्वदेशी मेले के अवसर पर अनुचित जनजाति विकास वित्त आयोग मंत्री राजस्थान राजेंद्र कुमार नायक एवं उनकी धर्मपत्नी का नायक समाज की ओर से गरिमामय स्वागत किया गया। यह स्वागत क्षत्रिय नायक महासभा मेवाड़ के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय वातावरण में किया गया, जहां समाज की भावनाओं और अपेक्षाओं को सीधे मंत्री के समक्ष रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने मंत्री राजेंद्र कुमार नायक से शिष्टाचार भेंट कर माल्यार्पण किया तथा परंपरागत साफ़ा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष देवीलाल नायक मानपुरा, ईश्वर लाल नायक प्रदेश अध्यक्ष नायक समाज एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, सोहनलाल नायक भीमगढ़ पूर्व संभाग अध्यक्ष, मांगीलाल मोटा समाजसेवी, नंदलाल राजस्थान पुलिस समाजसेवी, रामपाल नायक, बद्रीलाल नायक समाजसेवी सेमलिया, दिनेश नायक बागड़ा, तुलसीराम, रवि नायक मानपुरा सहित समाज के अनेक प्रमुखजन उपस्थित रहे।

संभाग अध्यक्ष देवीलाल नायक मानपुरा ने मंत्री को मेवाड़ संभाग में नायक समाज की जनसंख्या, सामाजिक स्थिति एवं विकास की संभावनाओं से अवगत कराया। चर्चा के दौरान समाज के समग्र उत्थान, शिक्षा, रोजगार और अधिकारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से संवाद हुआ। मंत्री राजेंद्र कुमार नायक ने नायक समाज से जुड़े एसटी मुद्दे को राजस्थान सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन देते हुए समाज के नाम को रोशन करने और हर स्तर पर आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां समाज और शासन के बीच संवाद की यह पहल मेवाड़ क्षेत्र में नायक समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story