बड़ी सादड़ी में पर्युषण पर्व एवं जागरण छठ के उपलक्ष्य में श्री नाकोड़ा भैरव भक्ति महोत्सव कमेटी के 11 दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात भैरव देव मंदिर प्रांगण में ‘एक शाम भैरव दादा के नाम’ भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। रात 8.30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात 1 बजे तक चला। प्रतापगढ़ से आए भजन सम्राट संघवी दीपक करनपुरिया और बालोतरा से जाग्रति वडेरा एंड पार्टी ने भैरव भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर किया।

दीपक करनपुरिया ने ‘मेरे नाकोड़ा भेरू का जयकारा... जरा जोर से बोलो जयकारा...’, ‘पारस प्यारो लागे... ढोल नगाड़ा बाज्या करे भेरू रा भोपा मजा करे...’, ‘दादा मेरे दादा...’ सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूमने और नाचने लगे।



बालोतरा से दूसरी बार भैरव दरबार में भक्ति करने पहुंचीं जाग्रति वडेरा ने ‘वामा देवी के प्यारे...’, ‘दादा के दर पर नाचेगा वो पायेगा...’, ‘मेरे मन में पारसनाथ...’, ‘जीणो जीणो उड़े रे गुलाल...’, ‘ऊंचा अम्बर ती आओ नी भेरूजी...’ सहित अनेक भैरव भक्ति गीतों और पैरोडियों से कार्यक्रम की शुरुआत की। इन प्रस्तुतियों पर भैरव भक्तों ने जमकर नृत्य किया।

कलाकारों ने ‘भक्ति की है रात भेरू आज ठाणे आणो है’, ‘आवणो पड़ेगा दादा आवणो पड़ेगा...’ और ‘आओ नी मारा भेरूजी पधारो नी भेरूजी...’ सहित गीतों के माध्यम से भेरूदेव को आमंत्रित किया।

संघ प्रवक्ता सुनील मेहता कान्हा ने बताया कि पूरे आयोजन की अध्यक्षता महेश कुमार मेहता सूरत, नाई से राजेश मेहता तथा स्व. सरदार सिंह नीलेश कुमार मेहता निम्बाहेड़ा परिवार ने की। विशिष्ट अतिथियों में अभय कुमार रौनक कुमार मेहता, सुरेश कुमार दिलीप कुमार मेहता, जवाहर लाल मुकेश कुमार मेहता और भोपाल सिंह मोगरा शामिल रहे। मुख्य अतिथियों, कलाकारों सहित सभी अतिथियों का भैरव कमेटी की ओर से मेवाड़ी पगड़ी और प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।

नाकोड़ा पार्श्वनाथ, नाकोड़ा भेरूनाथ एवं मेहताओं के भेरूदेव की महाआरती 21121 मण (पांच रुपये मण) में राजेश कुमार जीवन सिंह मेहता नाई वाले लाभार्थी परिवार की ओर से लगाई गई। मेहता परिवार ने 108 दीपकों से महाआरती की।

वार्षिक ध्वज की बोली 13113 मण में स्व. सरदार सिंह, देवेंद्र कुमार, गणेश कुमार और नीलेश कुमार मेहता परिवार ने ली। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को भैरव कमेटी की ओर से महाप्रसाद वितरित किया गया।

कमेटी की ओर से ज्योति नागोरी की 16 उपवास की तपस्या पर भैरव प्रांगण में उनका अभिनंदन किया गया।

भक्ति संध्या से पहले नाकोड़ा भैरव कमेटी की ओर से आयोजित महोत्सव के तहत शाम 7 बजे जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। भैरव भक्त छप्पन भोग को अपने हाथों और सिर पर उठाकर नंगे पांव झूमते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए भैरव देव मंदिर पहुंची, जहां भैरव देव के जयकारों के बीच छप्पन भोग अर्पित किया गया।

पूरे कार्यक्रम में जीवन सिंह, दिलीप कुमार और दीपेश कुमार मेहता परिवार की ओर से सभी को प्रभावना वितरित की गई। दिलीप मेहता, नमन मेहता, मोहित मेहता मोनू, रवि मेहता सहित सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन मेहता ने किया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story