नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया है। मंडावली रोड स्थित संस्कार रिजॉर्ट में भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। ऐसे चुनाव में जीत मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा, “मैं आपके लिए वोट मांगने आया हूं।” विधायक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में पार्टी के पक्ष में मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

विधायक धाकड़ ने कहा कि आगामी चुनाव में कार्यकर्ता और पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। जिस कार्यकर्ता या पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उससे उस जिम्मेदारी के अनुरूप काम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन चुनावी जिम्मेदारियां तय करेगा और उन्हें पूरी गारंटी के साथ पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लेते हुए संगठन के लिए मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को लेकर विधायक धाकड़ ने सख्त लहजे में कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और उसका अंजाम बुरा होगा। उन्होंने सरकार से प्रभावित होने वाले लोगों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे ज्यादा उछल-कूद न करें। उन्होंने कहा कि यदि उनकी नजर किसी पर पड़ गई तो यह उनके लिए ठीक नहीं होगा। विधायक ने कहा कि लोग अपने रास्ते आएं और अपने रास्ते जाएं तथा अनावश्यक रूप से इस राजनीतिक ‘कबड्डी’ में शामिल न हों।



सम्मेलन के दौरान आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संदेश दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, पालिका चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक निंबाहेड़ा अशोक नवलखा, सह प्रभारी नरेंद्र जैन, विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, पूर्व प्रधान अंजू गुर्जर, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, पूजा सोनी, निर्मला शर्मा, तेजमल बोहरा, सतीश खेमका, राघवेंद्र सिंह चुंडावत, सीपी जोशी, राकेश गुरुजी, बद्री जाट, राजुलेन्द्र सुराणा, निर्मल माली, नरेश सुथार, नरेश गुर्जर, कुलदीप डीडवानिया, शीतल सोनी, रेखा मेहर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर पालिका चुनाव से पहले आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा ने संगठनात्मक एकजुटता, चुनावी जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की जवाबदेही को केंद्र में रखते हुए चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने का संदेश दिया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story