चित्तौड़गढ़ में युवाओं को नशामुक्त, आत्मनिर्भर और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से माय भारत केंद्र की जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के अधिकाधिक युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था माय भारत केंद्र द्वारा ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में आयोजित बैठक जिला कलक्टर डॉक्टर मंजू के निर्देशन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर विकसित भारत अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

बैठक की शुरुआत सदस्य सचिव एवं जिला युवा अधिकारी हेमंत कुमार मथुरिया द्वारा माय भारत पोर्टल पर आधारित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के साथ की गई। उन्होंने पोर्टल की विशेषताओं, पंजीकरण प्रक्रिया और युवाओं को मिलने वाले विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। साथ ही पोर्टल पर पंजीकरण की लाइव प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया।

उन्होंने बताया कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवा स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण, अनुभवात्मक अधिगम, सामुदायिक सेवा, सरकारी अभियानों और विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़कर अपने व्यक्तित्व एवं सामाजिक नेतृत्व का विकास कर सकते हैं।

बैठक में शिक्षा विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों, जिला सलाहकार समिति के सदस्यों तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं तक सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों, नेतृत्व विकास गतिविधियों और रोजगारोन्मुखी पहलों की जानकारी प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सभी विभागों ने अपने-अपने स्तर पर पात्र युवाओं का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की।

इस दौरान 1 जुलाई से 15 अगस्त तक संचालित गहन पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों से आह्वान किया गया कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, युवा मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से अभियान को गति प्रदान करें, ताकि जिले का प्रत्येक पात्र युवा माय भारत पोर्टल से जुड़ सके।

बैठक के अंत में सभी विभागों से समन्वित प्रयास करते हुए जिले के प्रत्येक पात्र युवा तक माय भारत पोर्टल की जानकारी पहुंचाने, अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का आह्वान किया गया।

Updated On
Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story