चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के क्रिकेट प्रतिभा शाहरूख खान के इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में चयन होने पर मुस्लिम महासभा, चित्तौड़गढ़ की टीम ने उन्हें हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। यह स्वागत समारोह स्थानीय समाजजनों की उपस्थिति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई।

उदयपुर निवासी शाहरूख खान को ISPL के तीसरे सीजन की खिलाड़ी नीलामी मुंबई में आयोजित हुई, जिसमें फिल्म और क्रिकेट जगत के कई प्रतिष्ठित सितारे शामिल हुए। शाहरूख खान को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की टीम, श्रीनगर के वीर ने 3 लाख रुपये की प्राइस पर खरीदा। इस उपलब्धि ने युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उत्साहित किया।

स्वागत समारोह के दौरान शाहरूख खान को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने मिठाई वितरित कर खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर आबिद खान, रशीद मोहम्मद, मोहम्मद युनुस, हुसैन मीर खान, इरफान शेख, अमजद मेवाफरोश, आरिफ अली, सैय्यद अकरम अली, वसीम खान, सिद्धिक शेख, इरफान खान, मासूम अली, शकील खान, मोहम्मद बशीर नीलगर, शहज़ाद अब्बासी, रफीक शेख, मुबारिक घोसी, शब्बीर हुसैन, आसिफ सहित कई समाजजन उपस्थित थे।

इस सम्मान समारोह ने न केवल शाहरूख खान की उपलब्धियों को मान्यता दी, बल्कि मेवाड़ क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी उनकी मेहनत और लगन से प्रेरित करने का अवसर प्रदान किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story