मुस्कान चोबिसा ने इंटरनेशनल किक-बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
चित्तौड़गढ़ की मुस्कान ने 50 किलो भार वर्ग में पदक हासिल किया और सितंबर में होने वाली वर्ल्ड किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया।

चित्तौड़गढ़ की खिलाड़ी मुस्कान चोबिसा 5वीं इंडियन इंटरनेशनल किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद कोच और संघ पदाधिकारियों के साथ अपनी सफलता साझा करते हुए।
चित्तौड़गढ़। 5वीं इंडियन इंटरनेशनल किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चित्तौड़गढ़ की होनहार खिलाड़ी मुस्कान चोबिसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर कैटेगरी के 50 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर जिले, राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है।
राजस्थान राज्य किक-बॉक्सिंग संघ की प्रतिक्रिया
- राजस्थान राज्य किक-बॉक्सिंग संघ सचिव पुष्पेंद्र गुर्जर ने बताया कि मुस्कान राजस्थान टीम की प्रतिनिधि खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने इससे पूर्व हाल ही में आयोजित जूनियर नेशनल किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
- "अंतराग्ष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।"
वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन और भविष्य की राह
मुस्कान की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके कोच गौरव कामरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाली वर्ल्ड किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हो चुका है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
खिलाड़ियों और क्षेत्र में हर्ष की लहर
मुस्कान की इस सफलता से जिले में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरवपूर्ण है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत भी बनी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
