मुरला में 31 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण, विधायक जीनगर ने की डॉम निर्माण की घोषणा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरला में विधायक ने मेधावी बालिकाओं को साइकिलें सौंपी और डीएमएफटी मद से स्कूल में नए डॉम और मुख्य द्वार बनाने का ऐलान किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 31 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित करते मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर और अन्य गणमान्य नागरिक।
काकंरवा 28 मार्च। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरला में 31 बालिकाओं को राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने सबका साथ-सबका विकास पर जोर देते हुए कहा कि "आज विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाएं मां भारती की सेवा कर रही हैं। वर्तमान समय में बालिकाएं जल-थल-नभ और रक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर अपना नाम रोशन कर रही है।" बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए विधायक ने कहा कि "उन्हें साइकिल से अपनी यात्रा को आगे बढाते हुए अच्छे अंक प्राप्त कर राज्य सरकार की स्कूटी योजना का लाभ लेते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर हवाई जहाज चलाकर अपने सपनों को उड़ान देनी है।"
बालिका शिक्षा और राष्ट्र सेवा का आह्वान
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमेंद्र सिंह राणावत ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि "हमें भारत भूमि की तन-मन-धन से सेवा करनी चाहिए।" ग्राम वासियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि "हमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए।" पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम सिंह झाला ने बताया कि "बालिकाओं को कड़ी मेहनत कर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए एवं अधिक अंक प्राप्त कर गार्गी पुरस्कार, स्कूटी योजना एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं।" विधायक ने डीएमएफटी मद से विद्यालय में डॉम एवं विद्यालय का मुख्य दरवाजा बनाने की घोषणा की।
क्षेत्रीय विकास और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शंभू लाल गाडरी मंडल अध्यक्ष मंडल ग्रामीण आकोला, शोभा देवी जाट महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा, प्रताप सिंह भाटी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, लोभचंद जाट मंडल उपाध्यक्ष, मांगीलाल धुपड मंडल उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह चुंडावत अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भोपाल सागर, मनोज कुमार जाट बार एसोसिएशन अध्यक्ष कपासन, भैरूलाल जटिया प्रशासक ग्राम पंचायत मुरला, प्रकाश चंद्र सोनी, माधव लाल जाट कंवरपुरा, गुमान सिंह चुंडावत, मोतीलाल जाट, माधव लाल कुमावत, गोपीलाल, रमेश चंद्र, शिवलाल एवं मुरला शिक्षा परिवार के सभी शिक्षक साथी, गणमान्य नागरिक मातृशक्ति एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय की उपलब्धियां और भामाशाहों का आभार
मंडल अध्यक्ष श्री शंभू लाल गाडरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "माननीय विधायक महोदय के नेतृत्व में सड़कों, पेयजल विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण, डॉम निर्माण एवं विद्यालय भवन मरम्मत आदि में खूब विकास हुआ।" पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह भाटी ने कहा कि मुरला विद्यालय शैक्षिक, खेलकूद गतिविधियों एवं नवाचारो में अपनी अच्छी पहचान बना रखी है। इस हेतु उन्होंने समस्त ग्राम वासियों का भामाशाह के रूप में सदैव सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अशोक कुमार रेगर प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार जैन एवं आभार कालूराम तेली द्वारा किया गया।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
