स्व. मोहम्मद सईद खान की पुण्यतिथि पर समाज सेवा और जीवदया के कार्यक्रम आयोजित
नदीम अंजूम ने मिशन रोशनी के तहत आईसीयू बेड भेंट किया और भारत विकास परिषद के साथ यात्रियों को शीतल जल पिलाकर पिता की स्मृति को नमन किया।

चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर स्व. मोहम्मद सईद खान की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यात्रियों को ठंडा जल पिलाते अंजुम एक्सटेंसन के डायरेक्टर नदीम अंजूम और अन्य गणमान्य नागरिक।
स्व. मोहम्मद सईद खान की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा, जीवदया और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें अंजुम एक्सटेंसन प्रा. लि. के डायरेक्टर नदीम अंजूम द्वारा सीएसआर प्रोजेक्ट मिशन रोशनी के तहत हेल्पिंग हैंड युथ सोसाइटी द्वारा पूर्व से संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत होम केयर पेशेंट के लिए एक अतिरिक्त आईसीयू बेड भेंट किया गया।
इस अवसर पर जीवदया प्रकल्प के तहत विभिन्न गौशालाओं में गौ माता को हरा चारा एवं पक्षियों को दाना डालकर पुण्यतिथि को सेवा कार्यों के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी प्लेटफार्म पर पक्षियों के लिए मक्का भी डाली गई तथा भारत विकास परिषद के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा जल भी पिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्व. मोहम्मद सईद खान के सुपुत्र नदीम अंजूम का सभी संस्थाओं द्वारा उपड़ना ओढ़ाकर बहुमान किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उमेश तोतला, सचिव श्यामलाल आमेटा, प्रकाश चेलावत, हस्तीमल दुग्गड, मिट्ठूलाल पगारिया, विजय मारू, संतोष जैन, अशोक भराड़िया, दिलीप सिंह, अरविंद खंडेलवाल, भोपाल सिंह बोडाना, विजय कुमार बेरवा, बालमुकुंद राठी, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर मुंदडा, विशाल शारदा, अर्जुन सोनी, ओमप्रकाश काबरा, अजीत जैन, निशांत गर्ग, अशरफ मेव, बबलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा के इस अवसर पर अंजुम एक्सटेंसन प्रा. लि. के डायरेक्टर नदीम अंजूम द्वारा सभी संस्थाओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक सेवा, जीवदया और मानवीय संवेदनाओं के प्रति सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
