विधायक चंद्रभान सिंह आक्या विजयपुर श्री नृसिंह गौशाला कार्यक्रम में हुए शामिल
विधायक ने नृसिंह गौशाला में नानी बाई का मायरा कथा और गौ पुष्टि महायज्ञ में भाग लेकर गौ सेवा हेतु हर संभव मदद का भरोसा दिया।

धर्म और सेवा की पावन त्रिवेणी के बीच विजयपुर स्थित श्री नृसिंह गौशाला में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा एवं गौ पुष्टि महायज्ञ रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल पहुँचते ही विधायक आक्या ने गौलोकवासी वैष्णव दासजी महाराज एवं व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर वंदन किया। तत्पश्चात उन्होंने अजमेर से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक गौरव व्यास से आशीर्वाद ग्रहण कर क्षेत्र में सर्वत्र खुशहाली और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
सत्संग की महिमा पर प्रकाश डालते हुए आकोला महंत रामस्नेही दास महाराज ने अपने उद्बोधन में गौमाता की निस्वार्थ सेवा से प्राप्त होने वाले अलौकिक पुण्य और आध्यात्मिक लाभ के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य कथावाचक गौरव व्यास ने नानी बाई रो मायरो प्रसंग के माध्यम से भक्त नरसी मेहता की अनन्य भक्ति, गौशाला में निरंतर भजन-कीर्तन और भगवान श्री कृष्ण के प्रति उनके अटूट समर्पण का जीवंत चित्रण किया। व्यासपीठ से सांवरिया सेठ की महिमा, नरसी जी के सरल जीवन और कठिन परिस्थितियों में भी परमात्मा पर अडिग विश्वास की कहानियों ने पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन की शुरुआत अलसुबह गणेश वंदना और भक्तिमय भजनों के साथ हुई। यज्ञाचार्य पंडित राकेश शास्त्री, पंडित रामचंद्र तिवारी एवं पंडित अरविंद शर्मा के सस्वर मंत्रोच्चार के बीच गौ पुष्टि महायज्ञ की पूर्णाहूति दी गई, जिसमें विधायक आक्या सहित अन्य गणमान्य जनों ने आहुतियां समर्पित कीं। इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विजयपुर ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि श्री नृसिंह गौशाला को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए वे हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करेंगे।
इस विराट आयोजन में शैलेन्द्र झंवर, कैलाश चन्द्र लढ्ढा, श्यामलाल शर्मा, दिग्विजय सिंह, महेश चन्द्र लढ्ढा, बालकृष्ण शर्मा, भगवत सिंह, बंशीलाल मुंदड़ा, सुनिल चेचाणी, प्रवीण टांक, गोविन्द तोषनीवाल, संजय शर्मा, शिवलाल शर्मा, कालु चेचाणी, लोकेन्द्रसिंह, युवराज सिंह, बनवारी माली, सुनिल गुर्जरगोड, नवीन सारथी और बाबु मूंदडा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
