चित्तौड़गढ़। धर्म और आस्था की नगरी चित्तौड़गढ़ के कुम्भा नगर स्थित महेश भवन में आयोजित भव्य महामंगलकारी अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विशेष रूप से शिरकत की। अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुदलता की पावन निश्रा में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक आक्या ने पहुँचकर धर्म लाभ लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

जैसे ही विधायक चंद्रभान सिंह आक्या अनुष्ठान स्थल पर पहुँचे, आयोजकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। राजस्थानी परंपरा का निर्वहन करते हुए उन्हें मेवाड़ी पाग पहनाई गई और उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विधायक ने अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुदलता, साध्वी डॉ. महाप्रज्ञा, साध्वी डॉ. पद्मकिर्ति एवं साध्वी राजकिर्ति के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक ने महासती जी के ओजस्वी प्रवचनों का श्रवण किया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

अनुष्ठान आयोजन के लाभार्थी दिलीप नंदावत ने बताया कि इस मंगलकारी आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उद्योगपति राजारामजी वैष्णव, पुलिस उपाधीक्षक (गुलाबपुरा) जितेंद्र मेड़तिया, सुशील बियानी, अनंत पटवा, सोहन आंजना, अनिल सिसोदिया, दिलीप नंदावत और दिनेश सिसोदिया उपस्थित थे। साथ ही डॉ. आई एम सेठिया, अनिल ईनाणी, नरेन्द्र पोखरना, जगदीश मेनारिया, सुमंत सुहालका, संजय राठौर, अशोक श्रीमाल, नरेश सिसोदिया, अशोक जैन, जगदीश लढ्ढा, दीपेश नागौरी, आकाश सोनी, श्रेयांश सिसोदिया, उषा सिसोदिया, सुशीला लढ्ढा, हेमा सिसोदिया, किरण सिसोदिया, सरोज नंदावत, आशा जैन, शीला सुहालका, अनुराधा नागौरी, अंकिता सोनी, दामिनी सिसोदिया, अलका चोपड़ा एवं रेखा लढ्ढा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। आस्था के इस महाकुंभ ने न केवल धार्मिक चेतना का संचार किया, बल्कि सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक गौरव की भी सशक्त प्रस्तुति दी।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story