नगर के विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता को लेकर विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने आकोला नगर पालिका में समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रशासनिक अमले को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत से ही विधायक ने चल रहे कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा करते हुए लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया और नए विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में आकोला नगर पालिका क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें रिवर फ्रंट निर्माण, अखाड़ा चौक सर्कल का विकास, पिंक टॉयलेट, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था जैसे कार्य शामिल रहे। विधायक ने इन सभी कार्यों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने (PHD) विभाग के अधिकारियों को शहर की जल व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं आकोला थाना अधिकारी सीआई लक्ष्मण सिंह को कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

विधायक ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्णगोपाल माली एवं जेईएन भारत जाट को नगर पालिका के सभी कार्यों में तेजी लाने, पट्टों से संबंधित मामलों का समय पर निस्तारण करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में भाजपा नेता श्याम लाल सेन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर साहू, पीएचडी एईएन मनोज मीणा, नगर पालिका के गोपाल सुथार, कुंदन कोड़िल, सरिता, मुकेश सुथार, रमेश मेघवाल, बालू बुनकर, लोकेश पायक सहित नगर पालिका स्टाफ की उपस्थिति रही। बैठक ने स्पष्ट संकेत दिया कि आकोला में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अब सख्त निगरानी जारी रहेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story