विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने फलासिया स्कूल में बालिकाओं को बांटी साइकिलें
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलासिया खालसा में निशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित, विधायक ने संविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर दिया समर्थन।

काकंरवा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलासिया खालसा में आयोजित समारोह के दौरान बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान करते मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर और अन्य जनप्रतिनिधि।
जकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलासिया खालसा में निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम 24 मार्च को काकंरवा में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर के द्वारा बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता एस ई बी ई ओ लक्ष्मण सिंह चुंडावत ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अर्जुन लाल जीनगर, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राणावत एवं पन्नालाल भील एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विद्यालय की मांगें और स्वागत उद्बोधन
विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गा रेगर ने अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय में डोम की स्वीकृति प्रदान करने हेतु विधायक महोदय का आभार प्रकट किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक गणित विषय के पद को सृजित करने की अपील की। प्रधानाचार्य ने राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई निशुल्क साइकिल की उपयोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों को विस्तार से संबोधित किया।
ग्रामीणों की समस्याएं और विधायक का आश्वासन
स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने "फलासिया से गिद्दा का खेड़ा तक स्वीकृत किंतु बंद पड़ी डामरीकृत सड़क को पूर्ण करवाने, फलासिया में पशु चिकित्सालय खुलवाने एवं आंगनबाड़ी केंद्र फलासिया एवं प्राथमिक चिकित्सालय भवन का पुनर्निर्माण करवाने, मटुनिया विद्यालय के नवीन भवन की स्वीकृत करवाने के साथ-साथ झाझड़ों का खेड़ा विद्यालय में कमरों को स्वीकृति करवाने की मांग की।" विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने स्थानीय समस्त मांगों को पूर्ण करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने और समाज में जागृति लाने का संदेश दिया।
जनप्रनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
इस अवसर पर माधव लाल शर्मा, शंकर लाल जाट, गोविंद सिंह राठौड़, कन्हैयालाल शर्मा, भेरू लाल गाडरी, भेरू लाल खारोल, कालूराम प्रजापत, मांगीलाल जाट, शंकर लाल बेरवा, हीरा लाल खारोल, रतन लाल गाडरी आदि ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय विद्यालय और पी ई ई ओ स्टाफ मौजूद रहे।
संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की अपील
मंच संचालक सम्पत लोहार ने ग्राम पंचायत फलासिया क्षेत्र में विधायक महोदय द्वारा दिए गए बजट पर आभार प्रकट किया। उन्होंने बजट सत्र के दौरान संविदा कर्मियों को नियमित करने के मुद्दे को उठाने हेतु विधायक महोदय का भोपाल सागर ब्लॉक की तरफ से आभार प्रकट किया। सम्पत लोहार ने 23000 पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों को शीघ्र नियमित करवाने की भी अपील की, जिस पर विधायक महोदय ने इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु संपूर्ण समर्थन देने एवं 23000 परिवारों के घरों में खुशियां प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
