चित्तौड़गढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत आयोजित रीड ऑन थॉन एवं प्रखर 3.0 अभियान के अंतर्गत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभुलाल सोमानी ने सतपुड़ा एवं घोसुंडा पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों से संवाद किया। सतपुड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सही दिशा भी प्रदान करता है।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभुलाल सोमानी ने विद्यार्थियों से प्रतिदिन पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने, नियमित अध्ययन करने, डिजिटल संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, विद्यार्थियों में कल्पना शक्ति, रचनात्मकता, चिंतन एवं तर्क शक्ति विकसित करने तथा अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घोसुंडा, राउमावि घोसुंडा, राउमावि सतपुड़ा एवं राप्रावि चौहानों का कंथारिया का अवलोकन किया तथा प्रखर 3.0 और रीड ऑन थॉन गतिविधियों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि प्रखर 3.0 का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाना, पठन संस्कृति को सशक्त करना, सीखने के परिणामों में सुधार लाना तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण विकसित करना है।

सीबीईओ सोमानी ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार आधारित पद्धतियों तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं छात्र हितैषी योजनाओं, जिनमें निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण, छात्रवृत्ति योजनाएं, पुस्तक वितरण, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन तथा विद्यालय विकास से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं, की जानकारी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दी और इनका अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित विद्यालयों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासी, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति डॉ. विकास अग्रवाल, प्रधानाचार्य सतपुड़ा लक्ष्मण लाल खटीक, महात्मा गांधी विद्यालय घोसुंडा की ममता मित्तल, राउमावि घोसुंडा के दिनेश पुरी गोस्वामी, रतनलाल खटीक सहित शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story