मेवाड़ टांक समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 5 अप्रैल को, तैयारियां तेज
फतहनगर की निकुंज वाटिका में प्रबुद्धजनों की बैठक में कमेटियों का गठन, समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को जीवनसाथी चयन के लिए मिलेगा साझा मंच।

फतहनगर की निकुंज वाटिका में मेवाड़ टांक समाज की बैठक के दौरान आगामी ५ अप्रैल को प्रस्तावित परिचय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करते समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि।
फतहनगर में मेवाड़ टांक समाज द्वारा आगामी 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की सफलता को लेकर समाज की सक्रियता बढ़ गई है। गुरुवार को डबोक-चित्तौड़गढ़ स्टेट हाईवे संख्या 9 पर स्थित सम्मेलन स्थल 'निकुंज वाटिका' में समाज के प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक और रूपरेखा का निर्धारण
बैठक में समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों ने सम्मेलन के सफल क्रियान्वयन को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक साझा मंच प्रदान करना है ताकि वे अपने जीवनसाथी का चयन सुगमता से कर सकें। आयोजन स्थल निकुंज वाटिका में भोजन, आवास, और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। समाज के अधिक से अधिक लोगों तक इस आयोजन की जानकारी पहुँचाने और पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया।
एकता और भव्यता का संकल्प
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि "इस तरह के आयोजनों से न केवल वैवाहिक संबंध तय करने में आसानी होती है, बल्कि समाज में आपसी मेलजोल और एकता भी बढ़ती है।" बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Arvind Garg, Bhupalsagar
नाम: अरविंद गर्ग
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति
अनुभव: 13 साल
परिचय
अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
