आम मेवाड़ सेन समाज मातृकुंडिया अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
मातृकुंडिया की सात कमेटियों ने पारदर्शिता की कमी और व्यवहार कुशलता के अभाव का हवाला देते हुए वर्तमान अध्यक्ष प्रहलाद सेन से अपना समर्थन वापस लिया।

काकंरवा में रविवार को आयोजित बैठक के दौरान आम मेवाड़ सेन समाज चारो चोखला के पदाधिकारी वर्तमान अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए।
काकंरवा 3 मार्च। आम मेवाड़ सेन समाज चारो चोखला मातृकुंडीया की सात कमेटियों के पदाधिकारीयो की रविवार को मातृकुंडिया कमेटी के संरक्षक अनिल कुमार आगरिया के आवास पर बैठक संपन्न हुई जिसमे मातृकुंडिया के वर्तमान अध्यक्ष को दिया समर्थन वापस लेने का प्रस्ताव लिया।
उक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आम मेवाड समाज मातृ कुंडिया में भादवी अमावस्या को अध्यक्ष बनाने के लिए जिन सात कमेटियों ने समर्थन दिया था, वे अब अपना समर्थन वापस लेती हैं। इन सात कमेटियों में ग्रामीण सेन समाज चार-चौखला देवगढ़, श्री सेन समान नवयुवक मंडल मगरा मंदेरिया (नारायणी माताजी), अंजकेश्वर महादेव चार-चौखला सराय, कोठेश्वर महादेव चौखला समेति, सेन समाज (झड़ोल आवरी माताजी), श्री सेन समाज विकास समेती जगदीश भगवान, एवं श्री सेन समाज सामाजिक संस्था दुर्गा कुंड (मियार) शामिल हैं।
समर्थन वापसी और अविश्वास के मुख्य कारण
इन सात कमेटीयो ने आम मेवाड सेन समाज चारो चोखला मातृ कुंडिया के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान समर्थन दिया था, पर अब इनका कहना है कि अध्यक्ष व कार्यकारणी के समाज विकास एवं हिसाब किताब में पारदर्शिता नहीं होने और अध्यक्ष द्वारा समाज के लोगो के साथ व्यवहार शालीनता पूर्वक नही होने से सभी को ठेस पहुंचाई है। साथ ही अपने मनमर्जी से 25 किलोमीटर का दायरा लगाना व अन्य पचासों प्रकार के कारण रहे है। इस वजह से हम सभी सात कमेटिया समर्थन वापस लेते हुए अविश्वास का प्रस्ताव रखते हुए आज के बाद सभी ने साथ नहीं निभाने का निर्णय लिया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
इस दौरान बैठक में शंभू लाल मंडवाड़ा कोषाध्यक्ष दुर्गाकुंड, देवगढ़ से देवीलाल अंटालिया, मोहनलाल झुलरा, मांगीलाल, नारायणलाल, संपत लाल अध्यक्ष झडोल, शांति लाल भीम, बाबूलाल, रोशन लाल, और बाबूलाल मंडावाड़ा सहित कई अन्य समाज जन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
अध्यक्ष प्रहलाद सेन का पक्ष
इस पूरे प्रकरण के बारे में जब आम मेवाड़ सेन समाज चारो चोखला अध्यक्ष प्रहलाद सेन सिंदेशर से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि "मेने किसी भी समाज जन का दिल दुखे इस तरह की बात नहीं की रहा सवाल जो भी नियम कायदे बनाए कमेटी के पदाधिकारियों की सहमति से बनाए।"

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
