काकंरवा, 25 नवंबर। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शंखेश्वर 108 करेड़ा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ पेढ़ी पर आज भुपालसागर कस्बे के पोखरना परिवार की बिटिया, मुमुक्षु सुश्री आकांक्षा पोखरना का भव्य अभिनंदन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन उनकी आगामी जैन भागवती दीक्षा महोत्सव की तैयारियों के तहत किया गया। मुमुक्षु आकांक्षा 8 दिसंबर को आचार्य श्री रामेश के सान्निध्य में गंगाशहर भीनासर में संयम पथ अंगीकार करेंगी।

अभिनंदन समारोह में तीर्थ पेढ़ी और करेड़ा पार्श्वनाथ जैन मंडल ने मुमुक्षु आकांक्षा को पगड़ी, शॉल, माला और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर उनके परिवारजनों—दादा लादूलाल पोखरना, पिता सुनील कुमार पोखरना और गौतम पोखरना, माता श्रीमती मीनाक्षी पोखरना, भाई तक्षित व अक्षित पोखरना और बहन—का भी तीर्थ द्वारा अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हेमन्त कोठारी, मंत्री अनीश कोठारी, सदस्य बालेन्द्र कोठारी, अनिल मेहता, स्थानीय प्रशासक प्यारचंद भील, उप सरपंच विजय अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व सरपंच विजय बापना सहित जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर समारोह की शोभा बढ़ाई। करेड़ा पार्श्वनाथ मंडल के सभी सदस्य, महिला एवं पुरुष वर्ग ने इस ऐतिहासिक क्षण को उत्साहपूर्वक मनाया।

यह अभिनंदन समारोह न केवल मुमुक्षु आकांक्षा के संयम पथ अंगीकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्थानीय जैन समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का प्रतीक भी माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story