मेवाड़ क्षत्रिय महासभा तहसील भूपालसागर की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। समाज की भारी उपस्थिति के बीच लोकतांत्रिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में नई टीम का चयन किया गया।

चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह मेड़तिया और सह चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ की देखरेख में संपन्न हुए। सदस्य रतन सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के दौरान संगठन के जिला प्रतिनिधि एडवोकेट रूपसिंह राणावत (रानावतों की सादड़ी) तथा भीमसिंह झाला (ताणा) विशेष रूप से मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में समाज के प्रबुद्धजनों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में लक्ष्मण सिंह चुंडावत (भूपालसागर), अध्यक्ष अमरराज सिंह (हड़मतिया), उपाध्यक्ष भंवर सिंह हिंगवानिया, गोविंद सिंह फलासिया, कालूसिंह भूपालनगर, किशन सिंह भूपालसागर एवं भगवान सिंह कांकरवा को जिम्मेदारी सौंपी गई। तहसील महामंत्री पद पर महेंद्र सिंह पितामपुरिया, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह खेड़ली तथा संयुक्त मंत्री के रूप में सुरेंद्र पाल सिंह (रानावतों की सादड़ी) एवं नरपत सिंह हड़मतिया का चयन किया गया।

इसके साथ ही संगठन मंत्री के रूप में अर्जुन सिंह हड़मतिया, जोरावर सिंह शंभूपुरा एवं नारायण सिंह रायपुरिया को दायित्व सौंपा गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष अमरराज सिंह और तहसील महामंत्री महेंद्र सिंह ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षत्रिय समाज के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। नई कार्यकारिणी के गठन को समाज के संगठनात्मक विस्तार और भविष्य की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story