आकोला। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसाय समिति जयपुर से संबद्ध मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ, आकोला के तत्वावधान में पटवा समाज नोहरा में आयोजित 'एक शाम मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ के नाम' विशाल भजन संध्या भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। आयोजन का शुभारंभ दोपहर में भव्य जुलूस के साथ हुआ, जिसमें आकोला के मुख्य मार्गों से डीजे साउंड की गूंज और हर्षोल्लास के बीच शोभायात्रा निकाली गई। रात्रि को आयोजित भजन संध्या में गायकों की भक्तिमयी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और भक्त भोर होने तक भक्ति भाव में झूमते नजर आए।

समारोह में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों का साफा व उपरना पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया, साथ ही मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का भी भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सत्यनारायण भट्ट द्वारा किया गया। कलाकारों ने सर्वप्रथम पारंपरिक गणेश वंदना और गुरु वंदना से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया, जिसके पश्चात बजरंग बली के भजनों की अविरल धारा बही। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार धार्मिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को धर्ममय बना दिया।

फागोत्सव मिलन समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशाल भजन संध्या में 29 मार्च, रविवार की रात्रि को श्री करणी म्यूजिकल ग्रुप, सिंहपुर (चित्तौड़गढ़) द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य गायक मुन्ना राजस्थानी, दिनेश राठौर, फैन ऑफ राजू रावल और विकास सोपतका ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांधा, वहीं डांसर मुस्कान कोटा, राधिका चित्तौड़, शीला रंगीली और एंजल भीलवाड़ा ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान मंच संचालन का दायित्व बबलू शर्मा ने भी निभाया।

इस पावन अवसर पर मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ आकोला की नई कार्यकारिणी का भी विवरण साझा किया गया। संघ में संरक्षक के रूप में कुंदन मल हिंगड़ व सका महाराज, अध्यक्ष भैरू लाल छीपा, उपाध्यक्ष सुमाण माली, गुड्डू जोशी, जगदीश, अमित कुमार व राम लाल रेगर, सचिव विमल छीपा व कुंदन रेगर, कोषाध्यक्ष शम्भु लाल सेठ व बालु राम तेली, महामंत्री शांतिलाल माली व मांगीलाल रेगर, मंत्री सुरेश, हीरा लाल, चम्पा लाल बुनकर, निशार व रूप लाल कुमावत तथा सह सचिव गोपाल पटवा, रोशन रेगर एवं काना माली सहित सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने संगठन की एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी सुदृढ़ता प्रदान की।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story