मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज में 'अनुभुति 2026' के अंतर्गत साहित्यिक गतिविधियों का आगाज
चित्तौड़गढ़ के मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज में निबंध और कहानी लेखन जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं की रचनात्मक और कल्पना शक्ति का विकास किया जा रहा है।

चित्तौड़गढ़ में मेवाड़ एज्युकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष गोविन्द लाल गदिया मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज में 'अनुभुति 2026' कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ करते हुए।
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज में अनुभुति 2026 के अन्तर्गत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ और उद्देश्य
मेवाड़ एज्युकेशन सोसाइटी अध्यक्ष गोविन्द लाल गदिया ने दीप प्रज्जवलन कर आयोजन की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि:
- "इसके अन्तर्गत निबन्ध, चित्र देखकर कहानी लेखन, हेयर स्टाइल, रंगोली, कविता पाठ व एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।"
- प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली ये प्रतियोगिताएँ छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाती है।
प्रतियोगिता विवरण और सहभागिता
निदेशक डॉ.एल.एल.शर्मा ने प्रतियोगिताओं के आंकड़े और उनके महत्व पर प्रकाश डाला:
- निबन्ध प्रतियोगिता में 130 छात्राओं ने भाग लिया।
- कहानी लेखन प्रतियोगिता में 85 छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
- "चित्र देखकर कहानी लिखने से छात्राओं में कल्पना शक्ति का विकास होता है।"
छात्राओं का उत्साह और आयोजन टीम
महाविद्यालय की छात्राओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं को लेकर बहुत उत्साह है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति का पूर्ण योगदान रहा तथा सभी व्याख्याताओं ने पूर्ण सहयोग दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
