श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में मेवाड़ अंचल को वर्ष 2024-26 के लिए तीसरी बार राष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ अंचल घोषित किया गया। 10 अक्टूबर को बीकानेर में आयोजित अधिवेशन में धार्मिक, सामाजिक, उत्क्रान्ति, व्यसन मुक्ति, शासन सेवा और तपस्या सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस दौरान मेवाड़ के युवाओं को वर्ष 2026-28 के लिए गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अधिवेशन में देशभर के विभिन्न अंचलों से समता युवा संघ के पदाधिकारी और युवा साथी शामिल हुए। आमसभा में वर्षभर किए गए कार्यों की समीक्षा के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए। इसी क्रम में समता युवा संघ, मेवाड़ अंचल को वर्ष 2024-26 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अंचल’ के सम्मान से नवाजा गया। इस उपलब्धि की घोषणा के बाद मेवाड़ के साधुमार्गी जैन समाज और संघों में हर्ष का माहौल है।

बीकानेर में आयोजित अधिवेशन के दौरान मेवाड़ अंचल के दल ने आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद दल वापस मेवाड़ पहुंचा। अंचल ने गत वर्ष धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में अनेक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किए, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना और पहचान मिली। अंचल की सक्रियता, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और वर्षभर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया। साधुमार्गी जैन संघ का कार्यक्षेत्र देश-विदेश तक विस्तृत है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी मेवाड़ के युवाओं को वर्ष 2026-28 के लिए गठित श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें उदयपुर के श्री दीपक कंठालिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंगलवाड़ चौराहा के श्री मनीष पोखरना को राष्ट्रीय धार्मिक संयोजक और बड़ीसादड़ी-उदयपुर के श्री विकास रांका को राष्ट्रीय सामाजिक संयोजक बनाया गया है। बड़ीसादड़ी-हिम्मतनगर के श्री मुकेश रांका को राष्ट्रीय समता शाखा सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, निम्बाहेड़ा के श्री अभिनव मारू को मेवाड़ अंचल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बड़ीसादड़ी के श्री हिमांशु मेहता को मेवाड़ अंचल का राष्ट्रीय मंत्री दायित्व प्रदान किया गया है।

मेवाड़ अंचल को तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अंचल का सम्मान मिलना, बड़ीसादड़ी को सर्वश्रेष्ठ समता युवा संघ और निम्बाहेड़ा को सर्वश्रेष्ठ धार्मिक समता युवा संघ के रूप में पहचान मिलना तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति में मेवाड़ के युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपा जाना क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। इन सम्मानों और नियुक्तियों से साधुमार्गी जैन समाज तथा युवा साथियों में उत्साह का संचार हुआ है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story