चित्तौड़गढ़: एमडी चोपदार का अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मेहबूब दीवान चोपदार ने चित्तौड़गढ़ दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मनरेगा के प्रचार हेतु निर्देश दिए।

चित्तौड़गढ़ के सामरिया चौराहा पर अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मेहबूब दीवान चोपदार का साफा पहनाकर एवं दुर्ग की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया।
एमडी चोपदार का किया इस्तकबाल: चित्तौड़गढ़ दौरे पर भव्य स्वागत
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व मनरेगा के जिला प्रभारी मेहबूब दीवान चोपदार के एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ दौरे पर आने पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा बेगूं के सामरिया चौराहा पर स्वागत किया गया।
सम्मान एवं स्वागत समारोह
- चौपदार को सूत की माला पहना कर स्वागत किया गया।
- उन्हें शॉल ओढ़ाकर और साफा बंधवा कर दुर्ग की तस्वीर भेंट की गई।
कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश
इस दौरान एमडी चौपदार ने विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक बूथ की वार्डवाईज मीटिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा:
"मनरेगा को लेकर सरकार की विफलताओं का अधिकाधिक प्रचार करें।"
इसके पश्चात् सैंकड़ों अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के साथ वाहन रैली के रूप में प्रदेशाध्यक्ष मीटिंग स्थल पर पहुँचे।
उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
इस दौरान उपस्थित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं में प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:
- इम्तियाज हुसैन लौहार, सानू मेडम, लियाकत मंसूरी, अयुब खान, इरफान शेख, शाबिर हुसैन
- फरमान खान, हसन बाबू, सकूर भाई, मांगीलाल, फरहान पठान, अल्ताफ हुसैन
- बलवंत, अब्दुल सलाम, सद्दाम हुसैन, कय्युम, मोहल्लद आलम, अब्दुल जमील
- रिहान, मेहबूब अली, सिद्दीक भट्टा, सब्बीर, मुख्तियार हुसैन, रफीक खान
- सद्दाम हुसैन, जाकिर हुसैन जब्बार, बबलु मंसूरी, सलामत अली, मोहम्मद सलीम, रिजवान हुसैन, आदिल हुसैन, रईस

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
