बड़ी सादड़ी। बोहेड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुड़ा में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र मालू ने युवाओं को भारत की संस्कृति, परंपराओं, नागरिक शिष्टाचार एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

कैलाश चंद्र मालू ने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को अपने भारत, संघ, स्वबोध, नागरिक शिष्टाचार तथा उभरते भारत की संस्कृति और प्राचीन गुरुकुल व्यवस्था के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुकुल परंपरा से ऐसे अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया, जिन्होंने भारत की एकता, अखंडता और समरसता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

मालू ने कहा कि वर्तमान भारत कृषि क्षेत्र, कला, संगीत और वास्तुकला सहित अनेक क्षेत्रों में दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत की भूमि देवभूमि रही है। भारत में निवास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे सिद्धांतों की भावना से राष्ट्रीय हित में योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने की आवश्यकता है। आज का युवा ही 2047 में विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा। उन्होंने युवाओं से विदेशी संस्कृति के अंधानुकरण से बचने और नशे की प्रवृत्ति को रोकने का आह्वान किया।

मालू ने कहा कि युवाओं को देश के लिए जीने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को भेदभाव से ऊपर उठकर ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ की भावना के साथ सामूहिक प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और राष्ट्रभक्ति के बल पर भारत को पुनः विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित किया जा सकता है। सामूहिक प्रयासों से ही भारत वर्ष 2047 में दुनिया का सिरमौर बनेगा।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story