सावन के रंग में झूमीं चित्तौड़गढ़ की सखियां, पिकनिक में खेलों और संस्कृति का उत्सव
चित्तौड़गढ़ में केसरी ग्रुप की सावन पिकनिक में सखियों ने खेलों, नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तस्वीर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सदस्याएं ‘सावन के रंग सखियों के संग’ कार्यक्रम के दौरान एक हॉल में समूह में नजर आ रही हैं।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शाखा की ओर से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला में केसरी ग्रुप द्वारा ‘सावन के रंग सखियों के संग’ थीम पर रंगारंग पिकनिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदस्याओं ने सावन की उमंग के साथ विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर उत्साह का माहौल बनाया।
ग्रुप लीडर गरिमा डूंगरवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान सदस्याओं ने फन डांस, हाउजी, चेयर रेस, वन मिनट गेम, रील्स, गपशप तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और आपसी स्नेह का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में आयोजित चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता आगाल, द्वितीय स्थान सुशीला नाटानी तथा तृतीय स्थान प्रतिभा गुप्ता ने प्राप्त किया। वहीं वन मिनट गेम में प्रथम स्वीटी भड़कत्या, द्वितीय नेहा सिपानी तथा तृतीय नीमा मेहता रहीं।
सरोज नाहर, उषा रांधड़, ममता आगाल एवं प्रमिला बड़ाला ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी सदस्याओं को अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन जयश्री कुदाल एवं राधिका लढ़्ढा ने किया। इस अवसर पर रतन काबरा, कमला गौड़, दिलखुश खैरोदिया, रीटा जागेटिया, नेहा सिपानी, सुलोचना जैन, अरुणा सुखवाल, अनिता सोमानी, सुमन गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विजयलक्ष्मी ओझा, संध्या काबरा, रेनू झँवर, किरण आगाल, सीमा छाजेड़, प्रमिला पुंगलिया, निर्मला पुंगलिया, सरोज दाचीच, ज्योति कोठारी, कांता सुखवाल, कविता डूंगरवाल, दिव्या ओझा एवं रेखा सामरिया का विशेष सहयोग रहा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शाखा की यह पहल सामाजिक और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाले आयोजनों की श्रृंखला का हिस्सा रही।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
