भूपालसागर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
भूपालसागर में बुधवार शाम 25 वर्षीय विवाहिता सागर बैरवा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के बाहर होने पर हुई इस घटना ने कस्बे में सनसनी फैला दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

भूपालसागर कस्बे में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। शांत आबादी वाले क्षेत्र में अचानक घटी इस वारदात ने पूरे कस्बे में सनसनी फैला दी। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सागर बैरवा (25) पुत्री भूरालाल बैरवा, निवासी भूपालसागर, के रूप में हुई है। बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे यह घटना उस समय हुई जब परिजन दुकान और खेत पर गए हुए थे। घर लौटने पर परिजनों ने सागर को फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घबराए परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपालसागर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही भूपालसागर थानाधिकारी लादुलाल सौलंकी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की प्राथमिक जानकारी जुटाई।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को भूपालसागर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी सौलंकी ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।
कस्बे में इस घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है, जबकि पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाहिता ने इतनी गंभीर कदम उठाने के पीछे क्या वजह थी।

Arvind Garg, Bhupalsagar
नाम: अरविंद गर्ग
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति
अनुभव: 13 साल
परिचय
अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
