चित्तौड़गढ़। कपासन में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की अचानक दबिश ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल दी। ऑनलाइन गेमिंग एप ‘जोगणियां’ से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लांड्रिंग फर्जीवाड़े की जांच के तहत ईडी की टीमों ने शहर में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एकसाथ कार्रवाई शुरू की, जिससे सट्टा नेटवर्क से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जांच में सामने आया कि इस पूरे अवैध रैकेट का कथित मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर और कपासन नगरपालिका का पार्षद बालमुकुंद ईनाणी है, जिसके खिलाफ कपासन थाने में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अधिकारियों को आशंका है कि ईनाणी इस समय दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से पूरे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को संचालित कर रहा था। मोबाइल एप के जरिये युवाओं को सट्टेबाजी में फंसाकर फर्जी खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये दुबई में ट्रांसफर किए जाने के पुख्ता सबूत मिलने की बात भी सामने आ रही है। कई किसानों और मजदूरों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर भारी लेनदेन किए जाने की पुष्टि भी जांच एजेंसियों ने की है।

ईडी की टीमों ने मंगलवार को ईनाणी की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की तलाश शुरू करते हुए उसके सहयोगियों के ठिकानों पर भी सर्च अभियान चलाया। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार मोबाइल, लैपटॉप, बैंक दस्तावेजों और डिजिटल लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही बड़ी गिरफ्तारी की संभावनाएं बन सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी राजस्थान पुलिस ने ईनाणी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुबई में स्थित उसके ठिकानों पर दबिश दी थी, जहां से लग्जरी कारें और अन्य कीमती सामान जब्त किए गए थे।

कपासन में चल रही ईडी की यह ताबड़तोड़ कार्रवाई न केवल बड़े सट्टा नेटवर्क की पोल खोलने की दिशा में अहम मानी जा रही है, बल्कि स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भी इसकी गूंज साफ सुनाई दे रही है। जांच किस मोड़ पर पहुंचती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा, परंतु फिलहाल क्षेत्र में ईडी की मौजूदगी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोहों की कमर तोड़कर रख दी है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story