चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा संकल्प समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिला वॉलंटियर्स व कर्मियों का सम्मान
चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत 25 महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों का सम्मान हुआ। जानिए समारोह में क्या संदेश दिया गया।

तस्वीर में एक पुलिस अधिकारी मंच पर बने पोडियम से ऑडिटोरियम में उपस्थित महिला वॉलंटियर्स और अन्य पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे हैं।
महिला सुरक्षा संकल्प राज्य स्तरीय अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं और राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्यभर में संचालित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका से जुड़ी महिलाएं, साथिन, एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवक, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, शिक्षिकाएं तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिला वॉलंटियर्स सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
समारोह के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 25 महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सभी सम्मानित महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।
सम्मानित होने वालों में शिल्पा जैन, वर्षा बैरवा, सरिता मीणा, ब्रजलता शर्मा, सुनीता गौड़, सौनिका जैन, लक्षिता माहेश्वरी, नीता लोढ़ा, सुमित्रा साहू, कोमल शर्मा, एएसआई श्यामा गुर्जर, महिला कांस्टेबल दुर्गा रेगर, गायत्री शर्मा, लीला शर्मा, प्रियंका, जतन पलोड़, उर्मिला भास्कर, परिधि भटनागर, पार्वती हजूरी, भारती मराठा, नंदनी भट्ट, गरिमा वरधानी, महिला कांस्टेबल कांता सुखवाल, ममता तेली एवं सुमन सेन शामिल रहीं।
इस अवसर पर महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा पुलिस द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियानों पर संवाद आयोजित किया गया। अधिकारियों ने महिला वॉलंटियर्स की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस एवं समाज की साझेदारी से ही महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, उपाधीक्षक बृजेश सिंह, हरीश भारती, अंजली सिंह, सुनीता गुर्जर, महिला थाना प्रभारी शीतल गुर्जर सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
