महिला दिवस पर बेगू में फागोत्सव, नपा अध्यक्ष रंजना शर्मा का सम्मान
महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र और नगर महिला मंडलों ने महिला शक्ति और एकता के संदेश के साथ फागोत्सव का आयोजन किया।

बेगू में महिला दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र की महिलाओं तथा नगर की विभिन्न महिला मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला शक्ति और एकता का संदेश प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा का उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए समर्पित प्रयासों के लिए साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने रंजना शर्मा के नगर के समग्र विकास तथा महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उल्लेखनीय कार्यों को प्रेरणादायी बताया।
फागोत्सव के दौरान श्रमिक महिलाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीतों और उत्साहपूर्ण वातावरण में फागोत्सव मनाते हुए आपसी भाईचारे, एकता और महिला शक्ति के महत्त्व को उजागर किया। नगर की अनेक सामाजिक और महिला संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और महिला दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया।
यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बना, बल्कि नगर में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्साह को भी बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित हुआ।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
