सावन मास के पावन पर्व पर नगर माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से महेश वाटिका में शिव शक्ति महोत्सव एवं लहरिया तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा समदानी, कुंतल तोषनीवाल, रितु सोडाणी, जया तोषनीवाल, मंजू तोषनीवाल, चंदा नामधर और नीलिमा झँवर ने दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीतू तोषनीवाल ने सभी मेहमानों को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया। चंदा लड्ढा, चेतना नामधरानी, मोनिका चंडक और हीना अजमेरा ने तिलक व तिरंगे के निशान से मेहमानों का स्वागत किया।

लहरिया तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से मेहंदी लगाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक ग्रुप डांस की प्रस्तुतियां हुईं। इनमें सेतु मार्ग मंडल की प्रस्तुति विशेष सराहनीय रही। नीलम बांगड़, स्वीटी पोरवाल, मेनका सामरिया और निशा मंडोवरा ने भी सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न खेलों के माध्यम से महिलाओं ने मनोरंजन किया। ज्योति गगरानी ने तीज और सावन से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई, जिसमें विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम का मंच संचालन रीना जागेटिया ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान संगीता कलंत्री, अल्का चोपड़ा, रितु पुंगलिया, रतन काबरा, नेहा न्याति और रेखा सोमानी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story