महबूब अली अंसारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने जारी किया आदेश, चित्तौड़गढ़ के महबूब अली अंसारी को मिली प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी।

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा जारी आदेश के अनुसार महबूब अली अंसारी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
शीर्ष नेतृत्व का आभार और भविष्य का संकल्प
नियुक्ति के बाद महबूब अली अंसारी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि "वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।"
वरिष्ठ नेताओं के प्रति जताया धन्यवाद
अंसारी ने इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार, प्रदेश महासचिव रिजवान खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया तथा जिला युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नीतीश सुराणा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
महबूब अली अंसारी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता अशरफ लक्की, आदित्य पंचोली, राजू खटीक, महादेव रेगर, अरशद पठान, बिलाल नीलगर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
