बैठक एवं फाग उत्सव का आयोजन

बैठक के साथ ही फाग उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें सभी वीराओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष वीरा अनीता सोनी ने की। इस अवसर पर पूर्व रीजनल सेक्रेटरी वीरा सरोज ढेलावत की विशेष उपस्थिति रही।

भावी कार्ययोजना पर चर्चा

बैठक में आगामी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी वीराओं की सहमति से आगामी कार्यक्रम निर्धारित किए गए।

उपस्थित सदस्य (वीराएँ)

  • वीरा प्रीति खेरोदिया, वीरा अल्पना चपलोत, वीरा प्रमिला सहलोत
  • वीरा प्रियंका नाहर, वीरा प्रियंका बोडाना, वीरा कल्पना सिंघवी
  • वीरा सुमन छाजेड़, वीरा टीना नाहर, वीरा चांदनी मोदी
  • वीरा मेघा सोनी, वीरा अंतिमा धूप्पड़, वीरा अंकिता सहलोत
  • वीरा कल्पना चपलोत एवं वीरा डॉली सिंघवी सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

सचिव का संदेश

ग्रुप सचिव वीरा सारिका काबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि—

"मासिक बैठक के साथ फाग उत्सव मनाने से सदस्यों में आपसी स्नेह, सहयोग एवं संगठनात्मक एकता और अधिक सुदृढ़ हुई।"


Next Story