महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन एवं वितरण विनीता जैन की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र सेंती द्वारा चिन्हित 12 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान किए गए। प्रिया दोशी की ओर से यह पोषण किट वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से की गई। उद्देश्य एवं स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना एवं उनके स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना रहा। इस अवसर पर लता अग्रवाल ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की: "गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।" आभार एवं सामाजिक प्रतिबद्धता अंत में प्रमिला बोहरा ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा: "भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।" महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सदस्य कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहीं: विमला सेठिया, सुनीता सिसोदिया, रेखा डांगी स्वाति छाजेड़, अंजू कोठारी, रितु काला मंजू सेठी, रंजना बाघमार, रेखा नाहर जयश्री कुदाल, आशा पोखरना एवं पायल खमेसरा
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story