चित्तौड़गढ़ में दीपावली के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल ने आदिवासी बहुल गांवों के जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां साझा कीं। संस्था ने ‘खुशियों की दिवाली आपके संग, आपके द्वार’ प्रकल्प के तहत ग्राम दल मगरी एवं हड़माला ठीकरिया में ग्रामीण परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस दौरान 100 से अधिक परिवारों को मिठाई और वस्त्र भेंट कर दीपावली की खुशियों में सहभागी बनाया गया।

पिछले तीन वर्षों से जारी इस सेवा परंपरा के तहत संस्था के संरक्षक डॉ. ए. एल. जैन, कुसुम जैन एवं जैन धर्मशाला, स्टेशन रोड के सौजन्य से दोनों गांवों के 100 से अधिक परिवारों को मिठाई वितरित की गई। महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को शर्ट भेंट की गई। उपहार प्राप्त करने के बाद ग्रामीण परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखाई दिया।

कार्यक्रम में हड़माला के सरपंच शंभूलाल भील एवं दल मगरी के वार्ड पंच राहुल भील उपस्थित रहे। महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन सी. एम. बोकड़िया, अभय संजेती, प्रेम दशोरा, समाजसेवी चैन सिंह, राजेंद्र जैन, लेहरू लाल मेनारिया एवं आनंद कुमावत ने भी सहभागिता निभाई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने संस्था की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

संस्था के अध्यक्ष अभय संजेती ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल उपहार वितरित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करना और उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहना है।

इसी सेवा भावना के तहत शिक्षाविद् प्रेम दशोरा, प्रधानाचार्य अंनुलता गौड़ एवं बगदी राम जटीया के आग्रह तथा ग्रामवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी सर्दियों में दोनों गांवों के प्राथमिक विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को स्वेटर एवं फुटवियर वितरित किए जाएंगे।

महावीर इंटरनेशनल की इस पहल ने दीपावली पर जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के साथ खुशियां साझा करने के साथ ही बच्चों की आगामी सर्दियों की जरूरतों को पूरा करने का संकल्प भी सामने रखा। आयोजन का संदेश रहा कि दीपावली की वास्तविक रोशनी केवल दीप जलाने से नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में मुस्कान और खुशियों का उजाला भरने से फैलती है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story