चित्तौड़गढ़। सर्दियों की ठिठुरन से बच्चों को बचाने और उन्हें गर्म कपड़ों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘सुकून भरी सर्दी’ के तहत विजयपुर घाटा के आदिवासी क्षेत्रों में स्वेटर एवं फुटवियर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से राप्रावि राजपुरिया, जवासिया, भुगंडिया और देव डूंगरी के 100 से अधिक बालक-बालिकाओं को ठंड से राहत प्रदान की गई।

संस्था की ओर से सुरेश डांगी, श्रेयांशी नागौरी और प्रियंका नागौरी के सहयोग से बच्चों तक गर्म वस्त्र और जूते पहुंचाए गए। सामग्री वितरण के समय बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के प्रभारी पीओ दिनेश अग्रवाल, प्रधानाध्यापक कालू रामम, दनलाल रैगर, यतेंद्र जाटव, ओम प्रकाश गुर्जर, सुनील राव और रीना जीनगर ने सक्रिय सहयोग दिया और महावीर इंटरनेशनल के प्रति आभार व्यक्त किया।

महावीर इंटरनेशनल के प्रकल्प प्रभारी बसंती लाल मेहता, मदन तलेसरा, सी पी जैन और अभय संजेती की टीम ने वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर पहल में सहभागिता निभाई। इससे पहले भी सी पी जैन के सौजन्य से उप्रावि खर्राटा में और प्रकाश गांग के सहयोग से उप्रावि फलासिया में 80 स्वेटर और फुटवियर वितरित किए जा चुके हैं। महावीर इंटरनेशनल का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा और अगले सप्ताह भी विभिन्न विद्यालयों में गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा।

इस पहल से न केवल बच्चों को ठंड से राहत मिली है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल भी पेश हुई है। यह कार्यक्रम स्थानीय शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली के सहयोग से आदिवासी क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है और बच्चों के बीच सर्दियों में सुरक्षित और स्वस्थ रहने का माहौल सुनिश्चित कर रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story