चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ ने अपनी स्थापना की 52वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मिशन शिक्षा दान-सर्वाेत्तम दान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्टेशनरी वितरण का पुनीत कार्य किया। संस्था द्वारा घाघसा, पारलीया, हापावास एवं मीणों का कंथारिया के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 175 से अधिक विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार कॉपियां और आवश्यक स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस सामग्री को प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल सोमानी, सी. एम. बोकड़िया, अभय संजेती, सी. पी. जैन, बलवंत सिसोदिया, प्रकाश दरडा, जे. एल. टेलर, प्रदीप चौधरी एवं प्रेम शंकर दशोरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सी. पी. जैन ने बताया कि संस्था आगामी दिनों में भी विभिन्न विद्यालयों में ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी ताकि शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा सके। विद्यालय के स्टाफ ने संस्था की इस अनूठी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Story