सामाजिक सरोकार और पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से कार्यरत महावीर इंटरनेशनल महिला शाखा बड़ीसादड़ी की ओर से शुक्रवार को विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किए गए। इन किट में नवजात शिशुओं के लिए स्वस्थ पोशाक और आवश्यक सामग्री शामिल थी।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. विमल नागोरी ने कहा कि महिला शाखा द्वारा नवजात शिशुओं की रक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए किट वास्तव में उपयोगी हैं और बच्चों को इनकी सख्त आवश्यकता है। उन्होंने इसे सराहनीय कार्य बताया।

डॉ. नागोरी ने शिशु के जन्म से छह माह तक केवल मां के दूध को सर्वोत्तम औषधि बताया। इस संदेश से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल वीरा शाखा अध्यक्ष अमिता मेहता, सचिव गरिमा नागोरी, आरती धाकड़, उषा कंठालिया, भारती मेहता और गुड्डी देवी मौजूद रहीं। नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की यह पहल संस्था के सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के उद्देश्य को रेखांकित करती है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story