काकंरवा: नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला कल से
चित्तौड़गढ़ सांसद और स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में होगा उद्घाटन, 31 फीट ऊंचे त्रिशूल और 51 फीट ऊंचे ध्वज की होगी स्थापना।

काकंरवा के पास ढुढिया गांव में आयोजित होने वाले नीलकंठ महादेव मेले की तैयारियों का जायजा लेते आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीण।
काकंरवा 13 फरवरी। क्षेत्र के ढुढिया गांव के अंतर्गत नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव की तैयारियाँ अन्तिम चरण में हैं।
मेले का आकर्षण और स्वरूप
- मेले में दुकानें सजने लगी है और सभी दुकानदारो को प्लाट आवंटित कर दिए गए हैं।
- डोलर चकरी झूले, बच्चों के खिलौने की दुकानें और खाने पिने की दुकानें सज चुकी है।
उद्घाटन एवं विशिष्ट अतिथि
समिती पुर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी ने बताया कि:
"मेले के उद्घाटन हेतु चितौड़गढ़ के सांसद सी पी जोशी, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल और मावली विधायक पुष्कर डागी को निमंत्रण पत्र दिया है।"
मेले का उद्घाटन 14 फ़रवरी को किया जाएगा।
विशाल त्रिशूल एवं ध्वज स्थापना
इसी के साथ मन्दिर के सामने पहाड़ी पर 31 फ़ीट लम्बी त्रिशूल व 51 फ़ीट लम्बा भगवा ध्वज लगाया जाएगा।
- त्रिशूल भामाशाह शम्भु गुर्जर नेगडीया, व राम लाल गाडरी, भगीमाराखेडा के द्वारा नीलकंठ महादेव विकास समिति के तत्वावधान में स्थापित की जाएगी।
- क्षेत्र के आस पास के गांवों के श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे हवन पूजन के साथ स्थापना की जाएगी।
प्रबंधन एवं आयोजन समिति
मेले की तैयारियाँ निम्नलिखित पदाधिकारियों के द्वारा की जा रही है:
- समिति अध्यक्ष: माँगीलाल चौबीसा
- पुर्व अध्यक्ष: शंकर प्रसाद गाडरी
- सचिव: ललित सिंह भाटी
- सह कोषाध्यक्ष: जगदीश लौहार
- उपाध्यक्ष: भेरूलाल जाट
- सदस्य: अमरचंद जाट, बालु गाडरी
- मिडिया प्रभारी: सोनु लौहार

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
