चित्तौड़गढ़। एकल अभियान द्वारा 'हमारी धरोहर हमारा अभिमान' के तहत महाराणा प्रताप की भारतीय काल गणना के अनुसार पुण्यतिथि माघ शुक्ल एकादशी को महाराणा प्रताप सर्कल पर मनाई गई। इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

राष्ट्रीय जीवन पर विचार

कार्यक्रम के दौरान उनके राष्ट्रीय जीवन के बारे में विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर धर्मपाल गोयल ने बताया कि:

"महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पण और सर्वाेच्च बलिदान का जीवन रहा है। उन्होंने एक साधारण व्यक्ति की तरह ही समाज में जागरण का काम कर संपूर्ण समाज को साथ लेकर राष्ट्रभक्ति त्याग के अनुपम उदाहरण पेश किया।"

शपथ एवं सामाजिक सहभागिता

कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। महाराणा प्रताप ने संपूर्ण समाज को साथ लेकर राष्ट्रभक्ति और त्याग का अनुपम उदाहरण पेश किया।

कार्यक्रम में उपस्थिति

इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:

  • दूदा राम, श्याम, संजय शर्मा
  • महिपाल सिंह, पंकज धाकड़, मोनिका राणावत
  • नेहा बैरागी, पूजा शर्मा, अंकिता धाकड़, सोनिया धाकड़
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story