चित्तौड़गढ़।

मानवीय सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व की भावना को साकार करते हुए हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा 25 दिसंबर से दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डाक बंगला रोड स्थित पेच परिसर, निंबाहेड़ा में आयोजित होने वाले इस शिविर की तैयारियों को लेकर पूर्व सहकारिता मंत्री एवं सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान आंजना ने पंजीयन व्यवस्था, चिकित्सकीय कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, मरीजों के बैठने एवं विश्राम की सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल, बिजली आपूर्ति, वाहन पार्किंग, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिविर का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक उपचार से वंचित न रहे और प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक एवं सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

यह विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर 25 एवं 26 दिसंबर को मरीजों की जांच और भर्ती के साथ प्रारंभ होगा, जबकि 26 दिसंबर से ही नेत्र ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में आने वाले सभी मरीजों तथा उनके साथ एक परिजन के ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाएगी, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले जरूरतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह शिविर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा अपने सुपुत्र एवं पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना के साथ मिलकर अपने भतीजे स्वर्गीय हरीश आंजना, मातुश्री स्वर्गीय गोपीबाई तथा पिता भेरूलाल आंजना की पुण्य स्मृति में निरंतर आयोजित किया जा रहा है। अब तक आयोजित नौ सफल शिविरों में छह हजार से अधिक नेत्र रोगियों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जिसने इस पहल को क्षेत्र में आशा और विश्वास का प्रतीक बना दिया है।

संस्था सचिव जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि यह शिविर केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि दसवां शिविर भी पूर्व वर्षों की भांति सफल रहेगा और सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा प्राप्त होगी।

निरीक्षण के अवसर पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना सहित पिंकेश जैन, सुरेश काबरा, सौरभ काबरा, नितेश आंजना, दीपक धाकड़, महावीर नागौरी, हरीश शर्मा, विजय मेहता, किशन वैष्णव एवं ज़ाकिर हुसैन उपस्थित रहे। यह शिविर वर्षों से चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में मानवीय संवेदना और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल बनकर उभरा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story